लाइव न्यूज़ :

नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूट लिए 3 लाख रुपये,  एटीएम कार्ड छीने, तीन दिक तक बंधक बनाकर रेप, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2021 20:36 IST

करीब डेढ़ माह तक चुप रहने के बाद पीड़िता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत की। पांच जून तक बंधक बना कर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने घर लौटने के बाद डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपियों के डर के चलते वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी।युवक ने महिला को मायके से लौटने के बाद फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

सोनीपतः शहर के गोहाना सदर थाना क्षेत्र में एक महिला को एक युवक द्वारा कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लेने और कई दिनों तक बंधक बनाकर उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

 

 

करीब डेढ़ माह तक चुप रहने के बाद पीड़िता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत की कि वह 31 मई को जब बैंक में तीन लाख रुपये जमा करवाने जा रही थी तब गांव के एक युवक ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिए।

शिकायत के अनुसार बेहोश होने पर युवक उसे समालखा ले गया जहां उसने उसे पांच जून तक बंधक बना कर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे, उसके बच्चे और पति को जान से मार देगा।

महिला ने घर लौटने के बाद डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी युवक और उसकी मां कानूनी कार्रवाई करने या किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। उसका कहना है कि आरोपियों के डर के चलते वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी।

पीड़िता के मुताबिक युवक ने महिला को मायके से लौटने के बाद फिर से परेशान करना शुरू कर दिया तब उसने घटना के बारे में पति को बताया। गोहाना सदर थाने के प्रभारी कर्मजीत सिंह के अनुसार महिला की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ मामला मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :रेपहरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा