लाइव न्यूज़ :

Road Rage in Delhi: स्कूटी टच होने पर 20 साल की युवक की बेरहमी से हत्या, सीने पर नुकीली चीज से वार कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 14:29 IST

Road Rage in Delhi: पुलिस के मुताबिक, रविवार को शराब की दुकान के पास पीड़ित और उसके दोस्त ने आरोपी की स्कूटी को छू दिया था जिसके बाद उनमें झगड़ा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब दोनों शराब खरीदकर लौट रहे थे।सीने पर नुकीली चीज से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।खिचड़ीपुर के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के समसपुर इलाके में रोड रेज के एक मामले में शराब की दुकान के बाहर कथित तौर पर नुकीली चीज से वार कर 20 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को शराब की दुकान के पास पीड़ित और उसके दोस्त ने आरोपी की स्कूटी को छू दिया था जिसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब दोनों शराब खरीदकर लौट रहे थे। जिस व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ था, वह अपने एक सहयोगी के साथ लौटा।

इनमें से एक पीड़ित के सीने पर नुकीली चीज से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि पांडव नगर पुलिस थाना को रविवार रात करीब आठ बजकर 42 मिनट पर सूचना मिली कि झगड़े में घायल पीड़ित को उसके दोस्त ने खिचड़ीपुर के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित और उसके दोस्त का समसपुर में शराब की दुकान के पास स्कूटर छू जाने को लेकर एक अज्ञात स्कूटर सवार के साथ विवाद हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए अपराध स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली