लाइव न्यूज़ :

सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, आठ और 13 साल के दो बच्चे सहित 8 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 15:36 IST

गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव का मामला है। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि ट्रक राजकोट से अमरेली जिले के जाफराबाद जा रहा था।हादसे के समय ये सभी लोग सो रहे थे।कलेक्टर को हादसे की जांच करने तथा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

अमरेलीः गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात ट्रक के अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय ये सभी लोग सो रहे थे।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुजरात सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है और जिला कलेक्टर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि ट्रक राजकोट से अमरेली जिले के जाफराबाद जा रहा था।

घायल बच्चों की उम्र तीन और सात साल है, दोनों को अमरेली के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की पहचान प्रवीण परमार के तौर पर हुई है और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा बेन सोलंकी (8), लक्ष्मी बेन सोलंकी (30), शुकनबेन सोलंकी (13), हेमराज भाई सोलंकी (37), नरशी भाई संखला (60), नवधन भाई संखला (65), विरम भाई राठौड़ (35) और लाला भाई राठौड़ (20) के तौर पर हुई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की और कलेक्टर को हादसे की जांच करने तथा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सीएमओ के बयान के अनुसार, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित लोगों को हर आवश्यक मदद मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस