लाइव न्यूज़ :

Road Accident: उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, बलरामपुर में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, पूर्व बर्धमान में पांच लोगों की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 15:37 IST

Road Accident: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।पूर्व बर्धमान जिले में शनिवार को दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे।

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं। एक सरकारी प्रवक्‍ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिये हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में दो सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शनिवार को दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बर्दवान शहर के मिर्चोबा इलाके में एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की जान चली गई, जिनकी पहचान गालसी थानाक्षेत्र के बारो दिघी के निवासी एस के जॉय नाल, एस के बापी और एस के किरण के रूप में हुई है।

तीनों काम पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, सादरघाट पुल पर एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जिनकी पहचान बागली किस्कू (40) और आशिम किस्कू (23) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मां-बेटे मोटरसाइकिल से बर्दवान जा रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा