लाइव न्यूज़ :

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने 5 को रौंदा, 5 लोग घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया ट्रक को आग के हवाले

By भाषा | Updated: June 3, 2020 18:39 IST

मध्य प्रदेश और बिहार में ट्रक ने 5 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) गीता भारद्वाज ने बताया कि सेवढ़ा चेक पोस्ट के पास तीन लड़के सड़क पार कर रहे थे। हादसे में अभिषेक अहिरवार (17) और शिवम अहिरवार (14) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया शहर में सेवढ़ा चेकपोस्ट के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लड़कों को रौंद दिया। इससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) गीता भारद्वाज ने बताया कि सेवढ़ा चेक पोस्ट के पास तीन लड़के सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उन पर चढ़ गया। हादसे में अभिषेक अहिरवार (17) और शिवम अहिरवार (14) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और इलाके में चक्काजाम कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ संम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्रक से कुचलकर तीन की मौत, चार अन्य घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना और हलई पुलिस चौकी की सीमा पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को कुचल दिया जिसमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए । समस्तीपुर सदर पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान प्रमोद ठाकुर (60), उनके बेटे हरे कृष्ण ठाकुर (32) और रामेश्वर सहनी (40) के रूप में की गई है। चारों घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 322 पर हुए इस हादसे के बारे में प्रीतीश ने बताया कि उक्त ट्रक मुसरीघरारी की ओर से हलई पुलिस चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान हादसा स्थल पर पहुंचने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गर्मी से निजात पाने के लिए खड़े लोगों को कुचलते हुए फरार होने लगा।

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर हलई पुलिस चौकी क्षेत्र के एक चौक के समीप उसे रोककर उसमें आग लगा दी। ट्रक के चालक व खलासी अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी शवों पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनामध्य प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली