लाइव न्यूज़ :

Road Accident: चुरू में 5, खेड़ा में एक ही परिवार के 3 और एटा में 3 दोस्त की मौत, हाईवे पर कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 15:43 IST

Road Accident: मृतकों की पहचान एसयूवी सवार कमलेश (26), राकेश (25), पवन (33) धनराज और ट्रक चालक नंदलाल के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को चूरू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बिलोदरा गांव के पास उस समय हुई।

Road Accident: राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार तड़के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सरदारशहर के पास हुआ जब सरदारशहर से हनुमानगढ़ जा रहे एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूबी) और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग वाहन में ही फंस गए। पुलिस ने बताया कि शवों को क्रेन की मदद से निकाला किया। उसने बताया कि मृतकों की पहचान एसयूवी सवार कमलेश (26), राकेश (25), पवन (33) धनराज और ट्रक चालक नंदलाल के रूप में हुई है। दो घायलों को चूरू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात में एक राजमार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

गुजरात के खेड़ा जिले में एक राजमार्ग पर एक कार ‘डिवाइडर’ पार करके सड़क की दूसरी तरफ एक ‘कंटेनर’ ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बिलोदरा गांव के पास उस समय हुई।

 जब यह परिवार राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से सूरत लौट रहा था। नाडियाड ग्रामीण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक टायर फट जाने पर चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा तथा वह (कार) अनियंत्रित होकर ‘डिवाइडर’ पार कर गयी एवं सड़क की दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में सूरत निवासी महिला, सुबेतीदेवी (71) के साथ ही दलपत पुरोहित (37) तथा दिनेश पुरोहित (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय लड़की तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नाडियाड शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के एटा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने एक साथी को उसके गांव छोड़ने नगला गलू जा रहे थे तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई।

उसने बताया कि हादसे में अनूप (26), उसके दोस्त इकेश (25) और करू (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और अमित घायल हो गया जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटनाजयपुरगुजरातउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर