सड़क हादसाः पूर्णिया में एक ही परिवार के 3 की मौत, किन्नौर में खाई में गिरी कार, 4 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2026 19:10 IST2026-02-14T19:08:47+5:302026-02-14T19:10:00+5:30

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामतेज (65) के रूप में हुई है।

Road accident 3 same family died in Purnia car fell ditch in Kinnaur Himachal 4 people died bihar himachal pradesh | सड़क हादसाः पूर्णिया में एक ही परिवार के 3 की मौत, किन्नौर में खाई में गिरी कार, 4 मरे

सांकेतिक फोटो

Highlights शवों को बरामद किया और घायल व्यक्ति को बचाया।बुजुर्ग का शव घर के पीछे चारदीवारी के पास खून से लथपथ पाया गया।पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटना:बिहार के पूर्णिया जिले में ट्रक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात फारबिसगंज-कुर्सेला सड़क पर कछारी बलुआ गांव में हुई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में गहरी खाई में कार के गिरने से महिला और उसके बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बचाव दल लोगों के साथ जानी गांव के पास घटनास्थल पर पहुंचा, जहां से उन्होंने शवों को बरामद किया और घायल व्यक्ति को बचाया।

उप्र : सुलतानपुर में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामतेज (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग का शव घर के पीछे चारदीवारी के पास खून से लथपथ पाया गया।

उप्र : बलिया में पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने पिता की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना में पिता को बचाने आए उसके दो भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title: Road accident 3 same family died in Purnia car fell ditch in Kinnaur Himachal 4 people died bihar himachal pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे