लाइव न्यूज़ :

Road accident: अलग-अलग दुर्घटना में मां-बेटे सहित 12 की मौत, 21 घायल, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: March 19, 2022 20:36 IST

Road accident: पुलिस के मुताबिक ऑटोरिक्शा चालक वकार आलम (25) एवं चार यात्री- जनक भट (45), उनकी पत्नी गीता भट (38) , उनके दो बेटे कार्तिक (18) एवं करण (13) घायल हो गये जिसके बाद पांचों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के अनुसार कार के चालक एक कॉलेज विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गीता को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी भी बाद में मौत हो गई।बेटे कार्तिक एवं ऑटोरिक्शा चालक वकार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नई दिल्लीः दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक लड़के और उसकी मां की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कार के चालक एक कॉलेज विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ऑटोरिक्शा चालक वकार आलम (25) एवं चार यात्री- जनक भट (45), उनकी पत्नी गीता भट (38) , उनके दो बेटे कार्तिक (18) एवं करण (13) घायल हो गये जिसके बाद पांचों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया जबकि गीता को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी भी बाद में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक जनक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि उनके बेटे कार्तिक एवं ऑटोरिक्शा चालक वकार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जनक अपने भाई के घर पर होली मनाने के बाद अपने परिवार के साथ विनोद नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। वकार मालवीय नगर का रहने वाला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ ऑटोरिक्शा में टक्कर मारने के बाद कार ने टैक्सी को भी टक्कर मारी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी कार चालक मुकुल तोमर (21) नोएडा सेक्टर 78 का निवासी है और वह अपने दो दोस्तों के साथ यहां द्वारका से नोएडा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जींद में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

जींद जिले में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाई ओवर की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए एक कार 20 फुट कीऊंचाई से गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार सवार रजाना कलां गांव निवासी राकेश (32) की मौत हो गई जबकि प्रदीप, कार चालक सोनू उर्फ सागर, रविंद्र और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पांचों कार से नरवाना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर से नीचे गिर पड़ी थी।

पुलिस ने घायल प्रदीप के बयान पर कार चालक सोनू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि जीतगढ़ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें कंडेला निवासी अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अनिल के भाई विनोद की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी घटना में, एक तेज रफ्तार कार ने सिंध्वीखेडा गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया सवार हनुमान नगर निवासी अमित (32) की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुमित की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि तीन अन्य घटनाओं में कई अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। संबंधित थानों ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बिहार में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने सुपौल सदर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सदर अस्पताल पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि स्थानीय थाने को घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है।

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मृतक और गाड़ी में सवार सभी घायल मधेपुरा जिला के निवासी हैं। सभी लोग मधेपुरा से नेपाल जा रहे थे रास्ते में पिपरा के अमहा गांव के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पहले पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पत्रकार गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हुई सड़क दुर्घटना में राज्य के सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित बम्हनी थाना क्षेत्र के मधुटिकरा गांव के करीब सड़क दुर्घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे की माता मानमति दुबे, पत्नी देवी रूपा दुबे और पुत्र नवीन दुबे की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दुबे को अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिला प्रशासन को दुबे के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

तेलंगाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम कस्बे में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। केसुमुद्रम थाना के उप निरीक्षक सी. रमेश के मुताबिक, चार लोग एक दुपहिया वाहन पर सवार होकर उप्पारापल्ली गांव की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी भिड़त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे महबूबाबाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीबिहारपटनाछत्तीसगढ़तेलंगानासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट