लाइव न्यूज़ :

सामने आया राजद विधायक की दबंगई का मामला, जमीन कब्जा करने के लिए की गोलीबारी, दो जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2023 17:18 IST

राजद विधायक शशि भूषण सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थकों के ऊपर पटना के दानापुर रूपसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू यादव की पार्टी के विधायक की दबंगई का मामला सामने आया है।मामले में कुल 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।जख्मी जितेंद्र के बयान पर विधायक शशि भूषण समेत 30 से 40 अज्ञात के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू यादव की पार्टी के विधायक की दबंगई का मामला सामने आया है। राजद विधायक शशि भूषण सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थकों के ऊपर पटना के दानापुर रूपसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में कुल 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 

जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करने के इरादे से राजद विधायक द्वारा अपने समर्थकों संग दो भाइयों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, दानापुर रूपसपुर थाने के महुआबाग में जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

इस मामले को लेकर घायल युवक ने बताया कि राजद विधायक विधायक शशि भूषण जमीन कब्जा करने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। उनका कहना है कि महुआबाग में मेरे जमीन पर सिगौली के विधायक शशि भूषण अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ आकर मारपीट और गोलीबारी करने लगे। जिसमें मेरे साथ राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। 

इस मामले में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि महुआबाग में जमीन विववाद में दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है। जख्मी जितेंद्र के बयान पर विधायक शशि भूषण समेत 30 से 40 अज्ञात के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा