लाइव न्यूज़ :

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में राजद नेता समेत 5 को सात-सात साल की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2018 18:01 IST

इसी साल 20 अगस्त को बिहियां में एक युवक की मौत के बाद शक के आधार पर एक महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी.

Open in App

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया बाजार में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के साथ आगजनी, तोड़फोड़ और दंगा फैलाने के मामले में दोषी करार दिए गए सभी आरोपितों को सजा सुना दी गई.

पीडि़त महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में राजद नेता किशोरी यादव समेत पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई जबकि 15 को 2 साल की सजा दी गई है. कोर्ट ने 28 नवंबर को सभी 20 आरोपियों को दोषी करार दिया था. इनमें से पांच को महिला से बदसलूकी करने और 15 आरोपियों को दंगा फैलाने और मारपीट का दोषी माना गया था.

प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र द्विवेदी की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. इनमें एक आरोपी जुवेनाइल था और एक फरार चल रहा है. साथ ही अदालत ने सभी आरोपितों को दो-दो हजार रु पए का अर्थदंड भी लगाया है. मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत तीन माह और आठ दिनों बाद अदालत का यह फैसला आया है.

उल्लेखनीय है कि इसी साल 20 अगस्त को बिहियां में एक युवक की मौत के बाद शक के आधार पर एक महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की झड़प हुई थी.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत