लाइव न्यूज़ :

Risiya police station: मोटरसाइकिल पर जा रहे थे पिता, मां और 2 बेटे?, ट्रक ने मारी टक्कर, खत्म हुआ पूरा परिवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 21:51 IST

मोटरसाइकिल पर गुलाब चौहान (40), मां लीलावती देवी (62), बेटा आदित्य (10) और आशीष (आठ) सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देलीलावती देवी और आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बहराइच मुख्यालय आया था और पूजा के बाद वापस अपने घर लौट रहा था।

बहराइचः बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि घटना नानपारा-बहराइच मार्ग पर हुई जब नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर गुलाब चौहान (40), उनकी मां लीलावती देवी (62), बेटा आदित्य (10) और आशीष (आठ) सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में लीलावती देवी और आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि गुलाब और आशीष को जिला अस्पताल लाया गया जहां गुलाब की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जब आशीष को एंबुलेंस से लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी उसकी भी मौत हो गयी।

कुशवाहा ने बताया कि ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि मटेरा थाना क्षेत्र निवासी उक्त परिवार छठ पूजा के लिए बहराइच मुख्यालय आया था और पूजा के बाद वापस अपने घर लौट रहा था।

फिरोजाबाद में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोदाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मथुरा से लखनऊ जा रही एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से भिड़ गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश भदौरिया ने बताया की मिनी बस में 30 लोग सवार थे और बस मथुरा से लौट रही थी,शुक्रवार देर रात यह बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई। भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें सैफई व शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि मिनी बस चालक नशे में था। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त महादेव (42), संदीप (23), विटारा (45) ,काजल एवं पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक के कलबुर्गी में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

कर्नाटक में कलबुर्गी की कमलापुरा तालुक के पास शनिवार तड़के एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी भार्गव कृष्ण (55), उनकी पत्नी संगीता (45) और उनके बेटे उत्तम राघवन (28) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई जिसकी अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित परिवार कार से अफजलपुरा तालुक के गंगापुरा स्थित दत्तात्रेय मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। यह हादसा कमलापुरा तालुक में मारगुट्टी चौराहे के पास हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज