लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेशः जंगली हाथी ने गुस्से में मचाही तबाही, 35 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, घटनास्थल के पास मौजूद झोपड़ियों और वाहन भी क्षतिग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 22:06 IST

लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गुसाईं ने बताया कि घटना ऋषिकेश- नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़ चट्टी से दो किलोमीटर नीलकंठ की तरफ पटना जलप्रपात के पास हुई जहां सुबह जंगली हाथी ने करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल कर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देवन क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज का हिस्सा भी है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के मुर्दाघर में अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।हाथी ने घटनास्थल के पास मौजूद झोपड़ियों व वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

ऋषिकेशः ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीलकंठ के पास शुक्रवार को एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक है जहां पिछले तीन वर्षों में अब तक तीन व्यक्ति ऐसी घटनाओं में जान गंवा चुके हैं। 

 

लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गुसाईं ने बताया कि घटना ऋषिकेश- नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़ चट्टी से दो किलोमीटर नीलकंठ की तरफ पटना जलप्रपात के पास हुई जहां सुबह जंगली हाथी ने करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। यह वन क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज का हिस्सा भी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाथी ने घटनास्थल के पास मौजूद झोपड़ियों व वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मारे गए व्यक्ति के शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के मुर्दाघर में अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई