लाइव न्यूज़ :

बस में सवार होकर करते थे चोरी, 108 से अधिक मोबाइल बरामद, दिल्ली में चुराकर गाजियाबाद में बेचते थे, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2019 13:53 IST

पुलिस के अनुसार राजेश अपनी ऑटो रिक्शा से बसों का पीछा करता था। अन्य आरोपी मोबाइल चुराने के बाद बस से उतरकर राजेश को मोबाइल दे देते थे और दूसरी बस में चढ़ जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विनोद (32), जीतू (23), रोशन (26) और राजेश (33) मोबाइल चुराने के उद्देश्य हर सुबह आश्रम, बदरपुर, गोविंदपुरी, कालिंदी कुंज और एम बी रोड से बस में सवार होते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पाकेटमारी के 39 मामले सुलझ गए और चोरी के 108 मोबाइल बरामद किये गए।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 100 से अधिक मोबाइल बरामद किए। दिल्ली से चोरी इन मोबाइल को ये गाजियाबाद में बेचते थे। अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद (32), जीतू (23), रोशन (26) और राजेश (33) मोबाइल चुराने के उद्देश्य हर सुबह आश्रम, बदरपुर, गोविंदपुरी, कालिंदी कुंज और एम बी रोड से बस में सवार होते थे। पुलिस के अनुसार राजेश अपनी ऑटो रिक्शा से बसों का पीछा करता था। अन्य आरोपी मोबाइल चुराने के बाद बस से उतरकर राजेश को मोबाइल दे देते थे और दूसरी बस में चढ़ जाते थे।

किसी अनहोनी से बचने के लिए आरोपी अपने पास असलहा भी रखते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पाकेटमारी के 39 मामले सुलझ गए और चोरी के 208 मोबाइल बरामद किये गए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शाम को दक्षिणपूर्वी दिल्ली में काम करने वाला पाकेटमारों का एक गैंग एक ऑटो रिक्शा में बदरपुर से पुल प्रह्लादपुर की ओर जाने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि एम बी रोड पर रात 8 बजे एक विशेष वाहन जांच चौकी बनाई गयी। बदरपुर से प्रह्लादपुर की ओर जाते हुए एक वाहन को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बेरिकैड को तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। इसमें विपिन नामक कांस्टेबल घायल हो गया।

बिस्वाल ने कहा कि आखिरकार वाहन को रोक लिया गया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चलती बसों से मोबाइल चुराने और गाजियाबाद में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से देसी तमंचे, दो चाकू और चार सर्जिकल ब्लेड बरामद किये गये। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा