लाइव न्यूज़ :

कानपुरः 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर रिक्शा चालक को पीटा, पुलिस की मौजूदगी में मारा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:50 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला है। पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावर रिक्शा चालक को पीट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के बर्रा इलाके में रामगोपाल क्रॉसिंग के पास कच्ची बस्ती में घटित हुई है।परिवार को जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से उसे बचाया है।

कानपुरः  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाते हुए एक मुस्लिम रिक्शा चालक की कुछ लोगों द्वारा कथित पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे उससे कथित रूप से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कह रहे हैं। वीडियो में रिक्शा चालक की बच्ची हमलावरों के आगे अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती गिड़गिड़ाती नजर आ रही है, बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा के चालक को अपनी जीप से ले जाते नजर आ रहे हैं।

फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावर रिक्शा चालक को पीट रहे हैं। कानपुर की पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिणी) रवीना त्यागी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कानपुर के बर्रा इलाके में रामगोपाल क्रॉसिंग के पास कच्ची बस्ती में घटित हुई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। वारदात के शिकार हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से उसे बचाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ई-रिक्शा चालक के एक रिश्तेदार का उसके बहुसंख्यक पड़ोसियों के खिलाफ जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है और पिछली जुलाई में इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा