लाइव न्यूज़ :

RG Kar Hospital: ‘दस्तावेजों से भरा एक बक्सा’, टीएमसी विधायक सुदीप्तो रॉय के आवास और नर्सिंग होम पर 20 घंटे तक तलाशी, आरजी कर अस्पताल में वित्तीय घोटाला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 15:23 IST

RG Kar Hospital: तृणमूल कांग्रेस विधायक सुदीप्तो रॉय के आवास और नर्सिंग होम के अलावा ईडी ने दवा डीलर के घर पर और चार अन्य स्थानों पर भी छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्देRG Kar Hospital: बुधवार देर रात करीब दो बजे वहां से गए तो उनके पास ‘दस्तावेजों से भरा एक बक्सा’ था।RG Kar Hospital: मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। RG Kar Hospital: क्या डॉक्टर ने अस्पताल के साथ कोई वित्तीय लेन-देन या अन्य कोई लेन-देन किया था।

RG Kar Hospital: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक सुदीप्तो रॉय के आवास और नर्सिंग होम पर करीब 20 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह रॉय के सिथी स्थित आवास और निकटवर्ती नर्सिंग होम में तलाशी अभियान प्रारंभ किया था और जब वे बुधवार देर रात करीब दो बजे वहां से गए तो उनके पास ‘दस्तावेजों से भरा एक बक्सा’ था।

उन्होंने बताया, ‘‘मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या डॉक्टर ने अस्पताल के साथ कोई वित्तीय लेन-देन या अन्य कोई लेन-देन किया था।’’ रॉय के आवास और उनके नर्सिंग होम के अलावा ईडी ने दवा डीलर के घर पर और चार अन्य स्थानों पर भी छापे मारे।

मामले की जांच के तहत सीबीआई ने सरकारी अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के बाद अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई