लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ीः शराब के नशे में युवक ने टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर भीड़ ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 14:22 IST

पुलिस ने कहा कि बिहार के बेगूसराय का निवासी 19 वर्षीय भोला शराब के नशे में था और वह बच्ची को फुसलाकर पास के रेलवे गोदाम में ले गया, जहां उसने उससे बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।बच्ची के परिवार द्वारा शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में शराब के नशे में एक युवक ने टॉफी का लालच देकर चार साल की एक बच्ची को रेलवे गोदाम में ले जाकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्ची के परिवार द्वारा शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

 

घटना शनिवार सुबह हुई, जब पीड़िता अपने ढाई साल के भाई के साथ दुकान पर टॉफी खरीदने गई थी। पुलिस ने कहा कि बिहार के बेगूसराय का निवासी 19 वर्षीय भोला शराब के नशे में था और वह बच्ची को फुसलाकर पास के रेलवे गोदाम में ले गया, जहां उसने उससे बलात्कार किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मॉडल टाउन थाने में आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला के साथ बलात्कार का प्रयास, पीड़िता की सास को पीटा, मामला दर्ज

जींद जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने और उसकी सास के साथ मारपीट करने के सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला अपने घर में काम कर रही थी और उसकी सास दूसरे कमरे में थीं।

शिकायत के अनुसार, उसी दौरान गांव के ही अमन, विकास तथा अनिल घर में घुस आए और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, महिला के शोर करने पर उसकी सास जब बाहर निकली जो तीनों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर महिला थाना ने अमन, विकास और अनिल के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!