लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय लड़के ने 58 वर्षीय महिला से किया रेप, मुंह में प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस कर दरांती से वार कर मारा और निजी अंगों पर किया चोट, इस बात का लिया बदला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2023 20:28 IST

मध्य प्रदेशः आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में हुई।मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था और वह इसका बदला लेना चाहता था। खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी।

रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 16 वर्षीय एक लड़के ने 58 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में हुई।

 

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि पीड़िता के परिवार ने आरोपी लड़के पर दो साल पहले एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था और वह इसका बदला लेना चाहता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस दिया तथा उसे खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी।

पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि एक फरवरी को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। मुखबिरों से मिली सूचना और जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों ने भी लड़के पर संदेह व्यक्त किया, जो दो साल पहले उनके घर टेलीविजन देखने आया करता था।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने तब आरोपी लड़के पर एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण लड़के और परिवार के बीच दुश्मनी हो गई थी। लाल ने कहा कि 30 जनवरी को जब पीड़िता का बेटा और पति बाहर गए हुए थे तो लड़का उसके घर में घुस गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने चारपाई पर सो रही महिला के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जब उसने चीखने की कोशिश की, तो आरोपी ने एक पॉलीथिन बैग और कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया। लाल ने बताया कि इसके बाद उसने रस्सी और तार की मदद से महिला के चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली बांध दी और उसे इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया।

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने महिला को दरवाजे से बांधकर कथित तौर पर बार-बार पीटा और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। लाल ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के सिर, हाथ, गले और छाती पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि बाद में लड़का महिला के घर में रखे 1,000 रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए जाने के बाद लड़के ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और उसके खिलाफ 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा