लाइव न्यूज़ :

फर्जीवाड़े का खुलासाः CISF में भर्ती प्रक्रिया, लिखित किसी और ने दी, शारीरिक कोई और देने पहुंचा, 4 अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 22, 2019 13:37 IST

शारीरिक परीक्षा के लिए आए पंकज, राज कुमार, सचिन, कपिल के हस्ताक्षर और बायोमीट्रिक आंकड़े उनके ‘मूल हस्ताक्षरों और बायोमीट्रिक आंकड़ों से’ मेल नहीं खा रहे थे। सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीठासीन अधिकारी कमांडेंट निर्विकार सिंह ने थाना ईकोटेक- तीन में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।सीआईएसएफ कैंप में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा चल रही है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दे चुके चार अभ्यर्थियों के स्थान पर बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के कैंप में शारीरिक परीक्षा देने आए चार अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पूर्व शनिवार को ऐसे ही पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक क्षेत्र में स्थित सीआईएसएफ कैंप में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा चल रही है।

शारीरिक परीक्षा के लिए आए पंकज, राज कुमार, सचिन, कपिल के हस्ताक्षर और बायोमीट्रिक आंकड़े उनके ‘मूल हस्ताक्षरों और बायोमीट्रिक आंकड़ों से’ मेल नहीं खा रहे थे। सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में भर्ती बोर्ड के पीठासीन अधिकारी कमांडेंट निर्विकार सिंह ने थाना ईकोटेक- तीन में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार को भी अंकित कुमार, सौरव मोदी, रोबिन सिंह सिरोही, और जुबेर त्यागी को पुलिस ने फर्जी तरीके से सीआईएसएफ में भर्ती होने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक आंकड़ों की जांच में पाया गया कि लिखित परीक्षा दूसरों ने दी थी। सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच सक्षम एजेंसियों से कराने की मांग करते हुए प्रशासन को एक पत्र लिखा गया है ताकि इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा