लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: December 24, 2023 10:04 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दीमोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।" पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि पुंछ में आतंकियों की तलाश जारी है। 21 दिसंबर को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने तथा दो अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम ने भी वहां का दौरा किया। 

इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है तथा आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है। पिछले दो महीनों में यह दूसरी घटना है। इस क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान यहां 35 सैनिक शहीद हुए हैं। 

इस बीच जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की शहादत के बाद सेना की पूछताछ में कथित तौर पर तीन लोगों की मौत से सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुये मृतकों के निकटतम परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों को रोकने और किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है और स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं।

मरने वाले तीन लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह उनके परिजनों को सौंप दिये गये । इनमें सफीर हुसैन (43), मोहम्मद शैकत (27) और शबीर अहमद (32) शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट