मृत्यु से निजात का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, दो युवकों के साथ युवती गिरफ्तार
By एस पी सिन्हा | Published: December 14, 2018 03:59 PM2018-12-14T15:59:55+5:302018-12-14T15:59:55+5:30
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में धर्म परिवर्तन का मामला उस समय प्रकाश में आया, जब आधा दर्जन युवक हंगामा गुरुवार की रात करने लगे। युवकों ने बताया कि उन्हें मृत्यु से निजात पाने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो युवती व दो यवुकों को हिरासत में लिया है। सभी काठमांडू के हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर विहिप और श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में धर्म परिवर्तन का मामला उस समय प्रकाश में आया, जब आधा दर्जन युवक हंगामा गुरुवार की रात करने लगे। युवकों ने बताया कि उन्हें मृत्यु से निजात पाने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना के बाद केहाट थाना पुलिस गांधी नगर पहुंची और दो युवती व दो युवकों को थाने ले आई। पूछताछ में हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों ने बताया कि वे सभी काठमांडू से आकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक को कमरे में ले जाकर उसे पहले कपड़े खुलवाकर अपने तरफ से नया कपडा पहनाये। इसके बाद धर्मग्रंथ पढाया गया। फिर यह कह कर जल पिलाया गया कि अब उनकी मौत नहीं होगी। इतना ही नहीं पांच हजार रुपये का प्रलोभन भी दिया जाता था। हाउसिंग कॉलोनी के राजकुमार, शुभम झा और गांधी नगर के शिवानंद झा आदि ने बताया की इन लोगों ने सिर पर हाथ रखा और एक फॉर्म भरवाया।
लोगों ने यह भी बताया कि इस ग्रुप में सात युवती और चार युवक हैं। पिछले तीन माह से केहाट थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों से पूछताछ जारी थी। वहीं, थाना के बाहर हंगामा कर रहे विहिप व श्रीराम सेना के कार्यकर्ता तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे।