लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय की जाति पूछकर कस्टमर ने खाना लेने से किया इनकार, पिटाई भी की, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 20, 2022 14:06 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय जब एक कस्टमर के दरवाजे पर खाना लेकर पहुंचा तो उसने खाना लेने से पहले उसकी जाति पूछी और उसके बाद उसके हाथों से खाना लेने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की राजधानी लखनऊ में जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ जाति के नाम पर हुई बदसलूकी फूड ऑर्डर करने वाले कस्टमर ने जाति के आधार पर डिलीवरी ब्वॉय के हाथों खाना लेने से किया इनकारपुलिस ने इस मामले में आरोपी कस्टमर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया केस

लखनऊ: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले कस्टमर ने डिलीवरी ब्वॉय से कथित तौर पर जाति पूछी और उसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

समाचार एजेंसी 'आईएएनएस' के अनुसार जब डिलीवरी ब्वॉय उसके दरवाजे पर खाना लेकर पहुंचा तो उसने खाना लेने से पहले उसकी जाति पूछी और उसके बाद उसके हाथों से खाना लेने से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं इस शर्मनाक वाकये में कस्टमर ने डिलीवरी ब्वॉय को जाति सूचक गालियां दी और उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय विनीत कुमार ने इस मामले में लखनऊ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विनीत कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी कस्टमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस केस दर्ज होने के बाद एसीपी ईस्ट कासिम आबिदी ने कहा कि आरोपी ग्राहक के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित और अन्य धाराओं के में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से पड़ताल कर रही है। घटना की विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से काननू सम्मत कार्रवाई की।

एसीपी आबिदी ने कहा कि आरोपी के अपराध का पता लगाने के लिए हम उसके घर और उस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रहे हैं। पीड़ित विनीत कुमार ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक बीते शनिवार की शाम वह एक घर पर फूड ऑर्डर देने गया, जहां आरोपी शख्स घर से बाहर आया और उसने विनीत का नाम और जाति पूछी।

विनीत ने जैसे ही कस्टमर से कहा कि वह अनुसूचित जाति का है, ग्राहक ने खाना लेने से इनकार कर दिया और उसे जातिसूचक गालियां देने लगा। ग्राहक के ऐसे रवैये को देखकर अवाक विनीत ने कहा कि अगर वह उसके हाथ से ऑर्डर नहीं लेना चाहता, तो उसे कैंसल कर दें।

विनीत की इस बात से नाराज हुए ग्राहक ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। इतना ही नहीं विनीत ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली।

जिसके बाद विनीत ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मामले की शिकायत दर्ज कराई। विनीत के फोन कॉल पर पुलिस की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी से विनीत की मोटरसाइकिल वापस कराई।

इस घटना से आहत विनीत ने कहा कि वह पिछले चार साल से जोमैटो से जुड़ा है और फूड डिलीवरी का काम कर रहा है, लेकिन इस वाकये से पहले उसे कभी इस तरह की अपमानजनक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था। 

टॅग्स :जोमैटोलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह