बेशकीमती रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी, 10 लाख में खरीदा, तीस लाख में बेचने आए थे, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है दाम

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:33 IST2021-03-19T16:31:23+5:302021-03-19T16:33:00+5:30

Snake Smuggling: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत है करोड़ों रुपए में बतायी जाती है।

red sand boa snake Smuggling prized bought 10 lakhs cell three million price international market is crores of rupees | बेशकीमती रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी, 10 लाख में खरीदा, तीस लाख में बेचने आए थे, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है दाम

दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ को वन विभाग को सौंपा जा रहा है। (file photo)

Highlightsड्रम से रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया।रेड सैंड बोआ सांप को दोमुंहा सांप के नाम से भी जाना जाता है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Snake Smuggling: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुराना राजेंद्र नगर में पुलिस ने रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी करने के आरोप में केरल निवासी किरन आरपी (31), राज किरन (28), रिनु बी (27) और सानिल (33) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के सायबर सेल को सूचना मिली थी कि पुराना राजेन्द्र नगर स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति दुर्लभ प्रजाति का सांप लेकर आए हैं तथा इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और वहां एक ड्रम से रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने सांप को आंध्र प्रदेश के चित्तूर से 10 लाख रुपए में खरीदा था तथा 30 लाख रुपए में उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे। रेड सैंड बोआ सांप को दोमुंहा सांप के नाम से भी जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत है करोड़ों रुपए में बतायी जाती है। उन्होंने बताया कि केरल निवासी सभी आरोपी पुराना राजेंद्र नगर इलाके में किराए के मकान में रहते हैं तथा मकानों में पेंट लगाने का काम करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ को वन विभाग को सौंपा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Web Title: red sand boa snake Smuggling prized bought 10 lakhs cell three million price international market is crores of rupees

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे