लाइव न्यूज़ :

मामा ने सगी बहनों से किया रेप, दोनों ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट ने सभी को चौंकाया

By भाषा | Updated: March 15, 2020 09:58 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने युवतियों के दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डाही गांव निवासी 21 और 23 वर्ष की दो सगी बहनें शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई। जब देर तक वह नहीं लौटी तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में दो सगी बहनों ने मामा पर रेप का आरोप लगा कर की आत्महत्यासुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने आरोपी मामा को किया गिरफ्तार

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सगी बहनों के फांसी लगा कर कथित रूप से आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है। उनके पास से बरामद सुसाइड नोट में एक युवती ने अपने मामा पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के डाही गांव में शुक्रवार देर रात सगी बहनों ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने युवतियों के दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डाही गांव निवासी 21 और 23 वर्ष की दो सगी बहनें शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई। जब देर तक वह नहीं लौटी तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

बाद में दोनों का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर तालाब के किनारे एक बबूल के पेड़ से लटका पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें एक मृतका ने अपने दूर के एक मामा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास