लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: छतरपुर में रेव पार्टी में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब-ड्रग्स बरामद, 16 लोग गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 10:41 IST

छतरपुर के एक फार्म हाउस में चल रही इस पार्टी में शामिल लोग गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पार्टी हॉल से शराब की 300 से ज्यादा और बीयर की करीब 350 बोतलें जब्त की गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देइस पार्टी में लगभग एक हजार लोग शामिल थे। यह पार्टी छतरपुर में एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी के हॉल में हो रही थी।

 एक्साइज डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस ने शनिवार को छतरपुर के एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा।पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में ड्रग्स और शराब जब्त किया किया है। इसके साथ ही रेव पार्टी करने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में लगभग एक हजार लोग शामिल थे। इसके अलावा कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी थे। रेव पार्टी के दौरान विदेशी बैंड परफॉर्म कर रहा था। 

अधिकारियों ने बताया कि यह पार्टी छतरपुर में एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी के हॉल में हो रही थी। उन्होंने बताया कि रेव में नाबालिगों को भी शराब परोसा जी रही थी। इस पार्टी में शामिल लोग गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पार्टी हॉल से शराब की 300 से ज्यादा और बीयर की करीब 350 बोतलें जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि मौके से कोकीन और अन्य मादक पदार्थ भी मिले हैं। पुलिस ने पार्टी आयोजित करने वालों में से कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। 

पिछले महीने नोएडा पुलिस ने यमुना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बीयर ,मादक द्रव्य, हुक्का और आपत्तिजनक वस्तु बरामद की थी। पुलिस को एक दिन पहले सूचना मिली थी की सेक्टर 129 के पास यमुना किनारे स्थित एक फार्म हाउस में बड़ी संख्या में युवक युवतीया रेव पार्टी कर रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 161 युवक और 31 युवतियां शामिल थीं। इसमें लोगों के मनोरंजन के लिए एस्कॉर्ट सर्विस से मंगाई गई 8 युवतियां और पार्टी को आयोजित करने वाले 5 आरोपित भी शामिल थे।  

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई