लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, छह लोगों की मौत,10 अन्य घायल, आठ की हालत गंभीर, क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2022 20:20 IST

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जावरा-लेबड़ फोरलेन पर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। रतलाम के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

रतलामः मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को कुचल दिया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जावरा-लेबड़ फोरलेन पर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। रतलाम के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा हादसे में कम से कम 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हादसे के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि कुछ क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जालौन में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी कोतवाली इलाके में रविवार की दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कालपी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर कक्षा आठवीं का छात्र शिवम (14), नौवीं का छात्र निखिल (16) और कृष्‍णा ठाकुर (17) सवार होकर जोल्‍हुपुर की ओर जा रहे थे, और अचानक उन्‍होंने अपनी बाइक कालपी की ओर मोड़ दी तब तक विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्‍कर मार दी।

सीओ ने कहा कि इस हादसे में घटनास्‍थल पर ही शिवम और निखिल की मौत हो गयी जबकि कृष्‍णा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्‍णा को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्‍सकों ने उसे उरई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। सिंह ने बताया कि टक्‍कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्‍जे में ले लिया है हालांकि चालक फरार हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा