लाइव न्यूज़ :

Ratlam Crime News: 65 लाख रुपए नकद बरामद, रतलाम से मुंबई लेकर जाने वाला था युवक, रेलवे पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By राजेश मूणत | Updated: March 30, 2024 15:52 IST

Ratlam Crime News: नकदी  65 लाख लेकर मुंबई व्यवसाय के लिए जा रहा था। नकद राशि पकड़ाए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतलाशी लेने पर उसमे बड़ी मात्रा में नकदी राशि मिली।युवक को जीआरपी थाने लाया गया। जीआरपी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।

Ratlam Crime News: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दृष्टिगत आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज सुबह चार बजे करीब रेलवे स्टेशन से एक युवक को नकद 65 लाख के साथ पकड़ा। युवक नकद राशि लेकर रतलाम से मुंबई जाने के लिए स्टेशन आया था। शासकीय रेल पुलिस थाना प्रभारी रामबरन सिंह कुशवाह ने बताया की लोकसभा चुनाव के चलते  लगी चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक मिला, जिसके पास एक बैग था। तलाशी लेने पर उसमे बड़ी मात्रा में नकदी राशि मिली।

युवक को जीआरपी थाने लाया गया। जहा उसने पूछताछ में अपना नाम एस कुमार मूणत निवासी कसारी दरवाजा रतलाम बताया। उसने बताया की उसकी सोने-चांदी  की दुकान है और वह नकदी  65 लाख लेकर मुंबई व्यवसाय के लिए जा रहा था। जीआरपी ने नकदी जब्त कर ली। युवक को नोटिस देकर छोड़ दिया। जीआरपी ने नकद राशि पकड़ाए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024रतलाम सिटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली