लाइव न्यूज़ :

Rashmirekha Ojha: अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने फांसी लगाई, पिता ने कहा-लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा ने बेटी को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 20:36 IST

Rashmirekha Ojha: 23 वर्षीय अभिनेत्री 18 जून की रात अपने किराये के मकान में फंदे से लटकी हुई मिली थी। पुलिस उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।पिता ने कहा कि बेटी की मौत की खबर संतोष पात्रा से मिली। शनिवार को हमारी तरफ से किया गया एक भी फोन कॉल नहीं उठाया।

Rashmirekha Ojha: ओडिशा की एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा हाल ही में यहां नयापल्ली इलाके में स्थित अपने किराये के मकान में फंदे से लटकी हुई मिलीं। ओझा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत में उसके लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा की भूमिका है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “23 वर्षीय अभिनेत्री 18 जून की रात अपने किराये के मकान में फंदे से लटकी हुई मिली थी। पुलिस उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।”

अधिकारी के अनुसार, “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि अभिनेत्री ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।” वहीं, ओझा के पिता ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें बेटी की मौत की खबर संतोष पात्रा से मिली। पिता ने कहा, “शनिवार को हमारी तरफ से किया गया एक भी फोन कॉल नहीं उठाया। बाद में संतोष ने हमें खबर दी।

मकान मालिक से हमें पता चला कि संतोष और रश्मि पति-पत्नी की तरह रहते थे। हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।” जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली ओझा ने टीवी सीरियल ‘केमिटी कहिबी कहा’ में अपनी दमदार अदाकारी से उड़िया टेलीविजन उद्योग में लोकप्रियता हासिल की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा