24 वर्षीय विधवा मां से रेप करने के बाद सौतेले बेटे ने दी जान से मारने की धमकी, रिश्तेदारों ने महिला को केस कराने से रोका

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 15:33 IST2020-12-24T15:30:22+5:302020-12-24T15:33:07+5:30

भोपाल में सौतेले बेटे द्वारा अपने साथ हुए शर्मनाक घटना के बाद पीड़ित महिला को यह डर था कि बलात्कार से जुड़ी सामाजिक कलंक उसे जीवन भर परेशान करेगी। लेकिन, रिश्तेदारों ने साथ नहीं दिया तो खुद पुलिस के पास पहुंच गई।

raped & threatened by stepson, 24-year-old widow fights fear of social stigma | 24 वर्षीय विधवा मां से रेप करने के बाद सौतेले बेटे ने दी जान से मारने की धमकी, रिश्तेदारों ने महिला को केस कराने से रोका

विधवा से सौतेले बेटे ने किया रेप (File Photo)

Highlightsरिश्तेदारों ने महिला को पुलिस के पास जाने से मना कर दिया।आरोपी की मां की मृत्यु के बाद, उसके पिता ने 24 वर्षीय लड़की (वर्तमान उम्र) से कुछ साल पहले शादी कर ली थी।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके ही सौतेले बेटे ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इसके बाद सौतेले बेटे ने मुंह खोलने पर विधवा मां को जान से मारने की धमकी भी दी।   

इस घटना ने महिला को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। सामाजिक कलंक और सौतेले बेटे की धमकी के डर से और महिला दिन भर डरी सहमी रही। इसके बाद जैसे ही महिला के साथ हुए घिनौने कृत्य के बारे में खबर घर के रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने महिला को पुलिस के पास जाने से मना कर दिया। पीड़ित महिला को भी यह डर था कि बलात्कार से जुड़ी सामाजिक कलंक उसे जीवन भर परेशान करेगी।

आरोपी की मां की मौत के बाद उसके पिता ने पीड़िता से शादी की थी-

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, कई दिनों तक डरे सहमे रहने के बाद आखिरकार बहादूर महिला ने पुलिस के सामने इस मामले की शिकायत करने का फैसला किया। आरोपी शादीशुदा है, जो एक टेंट हाउस का कर्मचारी है। आरोपी की मां की मृत्यु के बाद, उसके पिता ने 24 वर्षीय लड़की (वर्तमान उम्र) से कुछ साल पहले शादी कर ली थी। आज से करीब तीन साल आरोपी के पिता की भी मौत हो गई। विधवा अभी दो छोटे-छोटे बच्चों की मां है। 

महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके गले को दबा दिया-

खबर के अनुसार, शुक्रवार रात के करीब 11 बजे आरोपी ने विधवा के कमरे में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस समय विधवा के दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब उसने इस बारे में चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने महिला के गले को दबा दिया। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को किसी के सामने इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

रिश्तेदारों ने आरोपी पर कार्रवाई के बदले महिला को केस कराने से मना किया-

अगले दिन, उसने साहस जुटाया और अपने रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विधवा महिला को ही ताना देते हुए पुलिस के पास जाकर इस अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। घर के लोगों को इस बात का डर था कि समाज में उनकी बदनामी होगी।

Web Title: raped & threatened by stepson, 24-year-old widow fights fear of social stigma

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे