लाइव न्यूज़ :

दुर्गा मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं के साथ किया जाता था रेप, फिर वीडियो बनाकर करता था वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2019 15:00 IST

महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर डीआईजी ने संज्ञान लिया था. आरोपी मंदिर जाने के क्रम में सुनसान जगहों पर महिलाओं को जबर्दस्ती झाडियों में खींच लिया करता था और बलात्कार की घटना को अंजाम देता था.

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हुआ था.बताया जाता है कि गिरोह में किसी बात को लेकर फूट पडने के कारण गिरोह के सदस्यों द्वारा ही वीडियो को वायरल कर दिया गया

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर स्थित तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं को सुनसान जगह से खींच कर उनके साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में तारापुर थाने की पुलिस ने 28 साल के रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर डीआईजी मनु महाराज के सामने पेश किया. आरोपी गोगाचक निवासी कैलाश प्रसाद का बेटा है.

इसके बाद पूजा करने मंदिर जाने वाली महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड हो गया है. महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर डीआईजी ने संज्ञान लिया था. आरोपी मंदिर जाने के क्रम में सुनसान जगहों पर महिलाओं को जबर्दस्ती झाडियों में खींच लिया करता था और बलात्कार की घटना को अंजाम देता था. साथ ही बोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था. 

दरअसल, कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिस पर डीआईजी मनु महाराज ने संज्ञान लेते हुए एसपी राकेश कुमार को मामले की तहकीकात कराने का निर्देश दिया था. वीडियो की जब छानबीन की गई तो दुष्कर्म आरोपी की पहचान तारापुर निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई. जिसे तारापुर पुलिस ने गोगाचक स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया. 

बताया जाता है कि गिरोह में किसी बात को लेकर फूट पडने के कारण गिरोह के सदस्यों द्वारा ही वीडियो को वायरल कर दिया गया और इस मामले का खुलासा हो पाया. पुलिस यह भी मानती है कि इस गिरोह द्वारा तारापुर पूजा करने जाने वाली तीन-चार महिलाओं के साथ अब तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.

हालांकि लोकलाज के भय से दुष्कर्म की शिकार किसी महिला ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. अज्ञात द्वारा की गई शिकायत के आधार पर डीआईजी ने संज्ञान लेते हुए इस रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की.

पुलिस का दावा है कि जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है उसकी पहचान कर ली गई है, अन्य दुष्कर्म पीडित महिलाओं की भी पहचान जल्द कर उनके बयान के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी. पकड़े गए आरोपी रूपेश कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि डेढ माह पूर्व बडुआ नदी स्थित गोगीचक बांध के समीप गांव के ही कुछ युवकों ने पिस्तौल की नोंक पर जबरन महिला का दुष्कर्म करने के लिए कहा, जिसमें चिरणजीत, राकेश, कुणाल व राजीव शामिल थे. 

चिरणजीत दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना रहा था. बाद में सभी ने किसी को यह बात नहीं बताने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी थी. इस कारण उसने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की. जिस महिला के साथ दुष्कर्म किया वह कौन थी और कहां की थी, इस संबंध में रूपेश ने अब तक कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है. बताया जाता है कि गिरोह में किसी बात को लेकर फूट पड़ने के कारण गिरोह के सदस्यों द्वारा ही वीडियो को वायरल कर दिया गया और इस मामले का खुलासा हो गया.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े