लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: मूक-बधिर नाबालिग लड़की संग पड़ोसी ने किया रेप, तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2021 16:18 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मूक-बधिर लड़की के साथ पड़ोसी युवक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर पडोसी पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर पडोसी पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पटना,22 मार्च। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक- बधिर(गूंगी) नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप गांव में ही रहने वाले एक युवक पर लगा है और आरोपी गांव छोडकर फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी के पिता रामसोभित महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पीड़िता ने बताया कि रात में सभी लोग घर में सो रहे थे कि इसी बीच करीब 11 बजे रात में आरोपित छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। उसके घिघियाने पर जब परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपित भागने का प्रयास किया। लेकिन घर के लोग उसे पकड कर सरपंच के पास ले गए। सरपंच ने आरोपित को अपने कब्जे में लेकर पीड़िता के परिवार वालों को सुबह में फैसला करने की बात कहकर वापस कर दिया। 

सुबह सरपंच के पास पहुंचे तो वहां से आरोपित फरार था। मामले को लेकर सरपंच से जवाब मांगा तो सरपंच ने भी सही जवाब नहीं दिया और भगा दिया। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे। इस मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि बीती रात सोए हुए अवस्था में पीडिता के साथ दुष्कर्म की गई है। पुलिस ने बताया कि दिन भर राजनीतिक नेतोओ ने पंचायत की हैं। 

पंचायत के दौरान आरोपी को जान बूझकर भगा दिया है। इसको लेकर आरोपी के पिता से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और साथ ही स्थानीय सरपंच को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। सभी से थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आरोपित विकास कुमार अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी है।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा