लाइव न्यूज़ :

बिस्किट, चॉकलेट का लालच देकर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का करता था बलात्कार, नहीं हुई आरोपी की पहचान

By भाषा | Updated: May 21, 2019 11:31 IST

बलात्कार का आरोपी व्यक्ति विक्षिप्त महिला को बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर रेप करता था।

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अपराध कुछ दिन पहले उस समय सामने आया जब डॉक्टरों ने पाया कि वह गर्भवती है।उन्होंने बताया कि यहां वसई इलाके में ढाई महीने से व्यक्ति कई मौके पर पीड़िता के घर में कथित तौर पर उस वक्त बलात्कार किया जब उसके माता-पिता काम पर बाहर जाते थे। उसके माता-पिता श्रमिक हैं। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पीड़िता को बिस्किट और चॉकलेट का प्रलोभन देता था।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले महिला ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती पाया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अभी तक आरोपी को पहचान नहीं पाई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने सोमवार को एक शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने बलात्कार के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज