UP: बुलंदशहर में महिला का बलात्कार, गर्भपात कराने को किया गया मजबूर, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 20, 2020 04:55 IST2020-07-20T04:55:36+5:302020-07-20T04:55:36+5:30

महिला के एक रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया, इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया।

Rape of woman in Bulandshahr, forced to undergo abortion, case filed against 6 people | UP: बुलंदशहर में महिला का बलात्कार, गर्भपात कराने को किया गया मजबूर, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlights6 आरोपियों में एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। आरोपी और उसके सहयोगियों ने महिला को कथित तौर पर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। 

बुलंदशहरउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला का कथित रूप से बलात्कार करने और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसकी आंटी के एक रिश्तेदार ने बलात्कार किया, जिसने उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक महिला डॉक्टर शामिल भी है।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, नवंबर, 2019 में खुर्जा देहात क्षेत्र में अपनी आंटी के घर जाने के बाद, आरोपी ने कई मौकों पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे इस साल 29 जून को भटवारा में अपने घर ले आया और उससे शादी करने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि बाद में, आरोपी और उसके सहयोगियों ने महिला को कथित तौर पर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। 

Web Title: Rape of woman in Bulandshahr, forced to undergo abortion, case filed against 6 people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे