यूपीः बैग में अपना भ्रूण लेकर भटक रही 19 साल की लड़की, रेप के बाद लड़के ने कराया गर्भपात

By भाषा | Updated: July 23, 2018 09:13 IST2018-07-23T09:13:41+5:302018-07-23T09:13:41+5:30

मामला यूपी के अमरोहा का है। भ्रूण को जांच के लिये फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

Rape in UP abortion after rape amroha | यूपीः बैग में अपना भ्रूण लेकर भटक रही 19 साल की लड़की, रेप के बाद लड़के ने कराया गर्भपात

यूपीः बैग में अपना भ्रूण लेकर भटक रही 19 साल की लड़की, रेप के बाद लड़के ने कराया गर्भपात

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 23 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 वर्षीय एक युवती बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंची और एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया और उसे गर्भपात करने के लिये मजबूर किया। 

हसनपुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है। आरोपी फरार है। 

हसनपुर पुलिस के सर्किल अधिकारी अजय कुमार ने बताया , ‘‘हमने महिला के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। ’’ 

मुजफ्फरनगर: नाबालिग से 6 महीने तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि भ्रूण को जांच के लिये फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इससे पहले बीते कल मुजफ्फरनगर में दो रेप की घटनाएं सामने आई थीं। इन दिनों ‌पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगातार रेप और महिलाओं से अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Web Title: Rape in UP abortion after rape amroha

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप