लाइव न्यूज़ :

बिहार: 5 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया रेप, घरवालों ने बिजली के खंभे में बांधकर की पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2018 19:29 IST

बिहार:चरमा गांव की बच्ची रोज की भांति अपने घर के जलावन के लिए बुधवार की शाम भी गांव से थोडी दूर जलावन के लिए लकड़ी संग्रह कर रही थी। इसी बीच बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए वह पास स्थित एक बागीचे में चली गई।

Open in App

पटना, 23 अगस्त: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढी थाना के चरमा गांव की पांच वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही 18 वर्षीय युवक के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के द्वारा बच्ची को बुधवार की शाम बहला फुसलाकर गांव से थोडी दूर खेत के अलंग में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

बताया जाता है कि खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ बिजली के खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को बंधन मुक्त करा गिरफ्तार कर लिया। इधर, गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार चरमा गांव की बच्ची रोज की भांति अपने घर के जलावन के लिए बुधवार की शाम भी गांव से थोडी दूर जलावन के लिए लकड़ी संग्रह कर रही थी। इसी बीच बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए वह पास स्थित एक बागीचे में चली गई। वहां पहले से मौजूद करीमन मांझी का 18 वर्षीय पुत्र विनोद मांझी उसे बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर खेत के अलंग के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन पास के खेतों में काम कर रहीं महिलाएं वहां पहुंची और बच्ची को उठाकर उसके घर पहुंचाया। 

घटना की खबर  सुन बच्ची के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपित विनोद को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को काफी मशक्कत के बाद बंधन मुक्त करा अपने कब्जे में लिया। इधर, गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस मामले में सिटी एसपी, पटना (पूर्वी) राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल बच्ची को उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

टॅग्स :रेपबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े