लाइव न्यूज़ :

6 साल की बच्ची से रेप: CM केजरीवाल ने परिवार से की मुलाकात, 10 लाख की मदद का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 12:24 IST

पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली और नजदीक से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा। उन्होंने बताया कि शुरू में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App

राज्शानी दिल्ली के  द्वारका के सेक्टर 23 में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी ने लड़की को ‘फ्रूटी’ का प्रलोभन दिया उस समय वह घर के बाहर खड़ी थी और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली और नजदीक से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा। उन्होंने बताया कि शुरू में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब एक महिला अधिकारी ने उसका पता या उसके माता-पिता का नाम पता करना चाहा तो वह नहीं बता पाई।

पुलिस ने उस इलाके की तलाशी ली जहां पीड़िता मिली थी और उसके माता-पिता का पता लगाया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में नजर आ रहा है कि घटना के दिन लड़की आरोपी के साथ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियुक्त की पहचान आसान हो गई क्योंकि उसने वही टी-शर्ट पहना हुआ था जो उसने घटना के दिन पहन रखी थी।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी बेरोजगार है और उसी इलाके में रहता है जहां पीड़िता रहती है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया छह साल की बलात्कार पीड़िता से अस्पताल में मिली। बच्ची के शरीर के हर अंग पर चोट देख सहम गयी हूं। 

शनिवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बच्ची के परिवारवालों से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपये मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा ' हम द्वारका में 6 साल की उस पीड़ित बच्ची के परिवार को मदद के रूप में 10 लाख रुपये देंगे। मैंने डॉक्टरों से भी मुलाकात की। फिलहार बच्ची की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है, हम परिवार को एक वकील भी प्रदान करेंगे।' 

टॅग्स :रेपदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह