लाइव न्यूज़ :

यूपीः रेप केस में परोल से फरार दोषी 33 साल बाद पुलिस के लगा हाथ, शादी कर दिल्ली में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2022 13:22 IST

पुलिस ने बताया कि दोषी के गांव वाले और उसके रिश्तेदार यह जानकर हैरान हो गए कि वह जीवित है। लोगों को लगता था कि रघुनंदन मर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने बताया कि परोल से फरार रेप केस में दोषी फर्जी पहचान के साथ एक कपड़े की दुकान पर काम कर रहा थापुलिस ने बताया कि हाथरस का रहनेवाला 56 वर्षीय रघुनंदन गांव की सभी चल व अचल संपत्तियां बेचने के बाद फरार हुआ था

हाथरसः रेप मामले में एक दोषी को पुलिस ने 33 साल बाद गिरफ्तार किया है। यूपी के हाथरस का रहनेवाला 56 वर्षीय दोषी रघुनंदन सिंह परोल से जंप कर फरार हो गया था जिसे 33 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह फर्जी पहचान पत्र के साथ दिल्ली में शादी कर रहा रहा था।

पुलिस ने बताया कि दोषी के गांव वाले और उसके रिश्तेदार यह जानकर हैरान हो गए कि वह जीवित है। लोगों को लगता था कि रघुनंदन मर चुका है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि रघुनंदन को 1987 में दोषी ठहराया गया था जो परोल पर फरार हो गया था। वह 30 साल से अधिक समय से अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसने फर्जी पहचान पत्र बनवा लिया था और शहर में कपड़े की एक दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि वह गांव की सभी चल व अचल संपत्तियां बेचने के बाद फरार हुआ था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "उसे बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया गया था लेकिन सजा काटते हुए पैरोल दी गई थी। वह पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार था। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ 1986 में जिले के हाथरस जंक्शन पुलिस थाने में बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अगले साल, एक स्थानीय अदालत ने उसे अपराध का दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारदिल्लीरेपक्राइम न्यूज हिंदीहाथरस केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली