लाइव न्यूज़ :

बसपा नेता पर रेप करने का मुकदमा दर्ज, अश्लील वीडियो बना महिला छात्र नेता को करता था ब्लैकमेल

By भाषा | Updated: October 10, 2019 14:00 IST

घटना यूपी के बांदा से सटे फतेहपुर जिले की है। छात्र नेता ने रेप करने का आरोप बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जोनल कोऑर्डिनेटर ओमकार नाथ गौतम उर्फ राजू पर लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नेता रेप करता था। बसपा नेता ने महिला से झूठी शादी भी की थी।

यूपी के बांदा से सटे फतेहपुर जिले की नगर कोतवाली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता के खिलाफ एक महिला छात्र नेता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को बताया कि कौशांबी जिले के सैनी थाना के डोरमा अटसरांय गांव के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जोनल कोऑर्डिनेटर ओमकार नाथ गौतम उर्फ राजू के खिलाफ एक महिला छात्र नेता की तहरीर पर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो क्लिप बनाने, ब्लैकमेल करने, धोखा देकर शादी करने तथा कई अन्य आरोपों में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छात्र नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कई साल पहले बसपा नेता राजू का उसके घर आना-जाना था। एक दिन अकेला पाकर उसने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का अश्लील वीडियो क्लिप बना लिया।

इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिर खुद को अविवाहित बताकर उसने इलाहाबाद उपनिबंधक कार्यालय में 24 अक्टूबर 2007 को शादी भी कर ली। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में बसपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कथित पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई