लाइव न्यूज़ :

झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने की कर रहा था कोशिश, ग्रामीणों ने  पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2018 01:41 IST

प्राप्त जानकारी के अनिसार नीमडीह निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए परिजनों ने झाडफूंक करने वाले विपिन दास उर्फ ओझा बाबा को घर बुलाया।

Open in App

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले ओझा को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। 65 वर्षीय ओझा विपिन दास उर्फ ओझा बाबा चांडिल थाना क्षेत्र के मानीकुई का रहनेवाला था। घटना सोमवार की रात दस बजे की बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनिसार नीमडीह निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए परिजनों ने झाड़फूंक करने वाले विपिन दास उर्फ ओझा बाबा को घर बुलाया। ओझा इलाज के नाम पर महिला को गांव के पास जंगल की ओर ले गया और छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। 

महिला ने इसका विरोध किया और किसी तरह ओझा के चंगुल से भाग निकली। वहीं, शाम होने की वजह से ओझा विपिन दास भी अपने घर मानीकुई लौट गया। लेकिन, इस घटना की जानकारी महिला ने देर शाम अपने घर वालों को दे दी महिला के पति सोनाराम हांसदा एवं गांव के कुछ लोग मानीकुई पहुंच फिर से झाड़फूंक के लिए ओझा बाबा को बुलाकर नीमडीह स्थित गांव ले आये। 

गांव पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने ओझा विपिन दास की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद दलबल के साथ गांव पहुंचे तथा घायल विपिन दास को नीमडीह सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतक विपिन दास के पुत्र चैतन्य दास ने अज्ञात के खिलाफ नीमडीह थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया। हत्या का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने ओझा विपिन दास उर्फ ओझा बाबा की हत्या के आरोप में महिला के पति सोनाराम हांसदा को सोमवार देर रात नीमडीह स्थित गांव से गिरफ्तार कर लिया। 

नीमडीह थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि महिला के साथ इलाज के नाम पर झाड़फूंक करने वाले विपिन दास ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिस कारण ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार छानबीन कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह