लाइव न्यूज़ :

रणजीत बच्चन हत्याकांड: यूपी पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता, आरोपी शूटर जितेंद्र को किया गिरफ्तार

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 10:54 IST

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में बच्चन की दूसरी पत्नी बताई जा रही स्मृति श्रीवास्तव, उसके मित्र दीपेंद्र और ड्राइवर संजीत गौतम को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शूटर जितेंद्र को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी।भगवाधारी बच्चन ने विश्व हिंदू महासभा की स्थापना की थी।

लखनऊ में 2 फरवरी को हुए रणजीत बच्चन हत्याकांड मामले के आरोपी शूटर जितेंद्र को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को एनकाउंटर करना पड़ा था। इस वजह से जितेंद्र को गोली लगी है और इसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को शुक्रवार रात को यह जानकारी मिली कि आरोपी जितेंद्र लखनऊ छोड़कर रायबरेली की ओर फरार हो रहा है। पुलिस ने यह सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित कर दी, जिसके बाद पुलिस ने शहर में घेराबंदी करके जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जितेंद्र के पास पुलिस ने एक बाइक और पिस्टल बरामद की है। 

आपको बता दें कि जितेंद्र को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी। हिंदू संगठन के नेता रणजीत बच्चन की लखनऊ में हुई हत्या के सिलसिले में उनकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में बच्चन की दूसरी पत्नी बताई जा रही स्मृति श्रीवास्तव, उसके मित्र दीपेंद्र और ड्राइवर संजीत गौतम को गिरफ्तार किया गया है। पांडेय के मुताबिक स्मृति ने पुलिस को बताया है कि उसके और बच्चन के बीच तलाक का मुकदमा 2016 से चल रहा था लेकिन बच्चन अदालत में पेश नहीं हो रहे थे और प्रक्रिया में विलंब कर रहे थे।

स्मृति का दावा है कि बच्चन दीपेंद्र के साथ उसके विवाह में बाधाएं पैदा कर रहे थे। भगवाधारी बच्चन ने विश्व हिंदू महासभा की स्थापना की थी। चालीस वर्षीय बच्चन की दो फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह सुबह की सैर को निकले थे । हमले में उनके चचेरे भाई आदित्य श्रीवास्तव घायल हो गए थे। पांडेय ने बताया कि हत्या में बच्चन की दूसरी पत्नी स्मृति, उसका दोस्त दीपेंद्र, ड्राइवर संजीत और शूटर जितेंद्र शामिल थे। दीपेंद्र ने ही सबको वारदात के लिए राज़ी किया था।

उन्होंने बताया कि स्मृति पूरी साजिश का हिस्सा थी। संजीत को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। दीपेंद्र को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से पकड़ा गया। स्मृति को भी लखनऊ के विकास नगर से गिरफ्तार किया गया। पांडेय ने बताया कि दीपेंद्र, संजीत और जितेंद्र एक और दो फरवरी की मध्यरात्रि के बाद लगभग 2:30 बजे रायबरेली से निकले। दो फरवरी को दीपेंद्र को हजरतगंज चौराहे पर छोड़ दिया गया।

शूटर को कैपिटल सिनेमा हॉल की क्रॉसिंग के पास छोड़ा गया। आयुक्त ने बताया कि सुबह 5:40 पर रणजीत बच्चन, कालिंदी और आदित्य अपने घर से सुबह की सैर के लिए निकले। हजरतगंज में शूटर ने उनका पीछा किया और ग्लोब पार्क के बाहर हमला कर दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विशेष सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने मुंबई पुलिस की मदद से संदिग्ध शूटर को गुरुवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान एसटीएफ को कुछ संदिग्धों के बारे में सुराग मिले थे। संदिग्धों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि इनमें से एक मुंबई भाग गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि इस पर उप्र एसटीएफ की टीम बुधवार रात मुंबई पहुंची और मुंबई पुलिस की मदद से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘जब हमने बच्चन परिवार के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनकी दो पत्नियां थी। वह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के ओसीआर कॉम्प्लेक्स में रह रहे थे। स्मृति उनकी दूसरी पत्नी है और सरकारी नौकरी करती है।’

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट