लाइव न्यूज़ :

रांची से पटना भाया लखनऊ 13 साल की लड़की को रांची से लखनऊ ले जाकर ट्रक चालक ने कई बार किया दुष्कर्म, सड़क किनारे छोड़ा, पढ़िए कैसे अपनों ने दिया धोखा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 06:19 IST

लड़की ने जांचकर्ताओं को बताया कि 16 अगस्त को उसका एक परिचित युवक उसे बुंडू बस स्टैंड लेकर गया और बाद में उसे एक अन्य युवक पटना ले गया, जिसे वह जानती थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने पटना में ट्रक चालक के पास छोड़ दिया और भाग गया। लखनऊ स्थित राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया। लड़की को एक सितंबर को लखनऊ से तमार लाया गया था।

रांचीः रांची से 13 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर ट्रक से लखनऊ ले जाया गया और रास्ते में ट्रक चालक ने कई बार उससे दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को रांची के तमार थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह 16 अगस्त को स्कूल से वापस नहीं लौटी, जिसके बाद उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तमार थाने के प्रभारी रोशन कुमार के अनुसार, लड़की ने जांचकर्ताओं को बताया कि 16 अगस्त को उसका एक परिचित युवक उसे बुंडू बस स्टैंड लेकर गया और बाद में उसे एक अन्य युवक पटना ले गया, जिसे वह जानती थी।

थाना प्रभारी ने लड़की के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दूसरे युवक ने उसे पटना में एक ट्रक चालक के पास छोड़ दिया और भाग गया। ट्रक चालक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे लखनऊ में सड़क किनारे छोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उसके बयान में कई कड़ियां गायब हैं। हम विभिन्न तरीकों से उन्हें जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि दुष्कर्म और मानव तस्करी के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी में पीड़िता द्वारा किए गए दावों की पुष्टि कर रहे हैं।

लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।’’ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद से मामले पर नजर रख रहे बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक चालक को बेच दिया गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘लखनऊ पुलिस को लड़की 20 अगस्त को मिली।

इसके बाद उन्होंने बिना कोई प्राथमिकी दर्ज किए उसे लखनऊ स्थित राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया।’’ कुमार ने बताया कि लड़की को एक सितंबर को लखनऊ से तमार लाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में, माता-पिता लड़की के साथ हुई घटना के बारे में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में वे सहमत हो गए और रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखनऊRanchiपटनाउत्तर प्रदेशझारखंडबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट