रांचीः दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूना, सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2022 15:07 IST2022-05-04T15:07:02+5:302022-05-04T15:07:47+5:30

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था।

Ranchi shot dead young man dance friend wedding Unknown people video released criminals shot CCTV | रांचीः दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूना, सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो जारी

जगदीश के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि रांची में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

Highlightsजगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था।अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए।जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार की रात अपने दोस्त की शादी में नाच रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात में मारे गए युवक की पहचान हजारीबाग के जगदीश यादव के रूप में हुई है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था।

उसी समय वहां आये दो अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि रांची में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। डोरंडा के थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो है और उसकी मदद से उनकी पहचान तथा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Web Title: Ranchi shot dead young man dance friend wedding Unknown people video released criminals shot CCTV

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे