दूसरी महिला से इश्क?, पत्नी तरन्नुम ने किया विरोध, पति ने गोली से उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 06:30 IST2026-01-25T06:29:29+5:302026-01-25T06:30:14+5:30

रांचीः पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Ranchi Love affair sex sabhandh with another woman Wife Tarannum protests husband shoots her dead | दूसरी महिला से इश्क?, पत्नी तरन्नुम ने किया विरोध, पति ने गोली से उड़ाया

सांकेतिक फोटो

Highlights पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे तलाशा जा रहा है।

रांचीःझारखंड के रांची में शनिवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात डोरंडा थानाक्षेत्र के मणिटोला में हुई तथा मृतका की पहचान तरन्नुम (40) के रूप में हुई है। डोरंडा थाने की प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के पति का किसी अन्य स्त्री के साथ संबंध था। इस मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।’’

प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे तलाशा जा रहा है।
 

Web Title: Ranchi Love affair sex sabhandh with another woman Wife Tarannum protests husband shoots her dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे