प्यार शर्मसार: 'दो थप्पड़' में 8 हैवानों के बीच गर्लफ्रेंड छोड़ भागा युवक, गैंगरेप

By IANS | Updated: March 5, 2018 18:58 IST2018-03-05T18:20:33+5:302018-03-05T18:58:09+5:30

ब्वाॅयफ्रेंड के भागने के बाद बदमाश लड़के युवती को पास की एक झाड़ी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Ranchi: Gangrape with girl after her boyfriend fled leaving her alone, 7 arrested, 1 flee | प्यार शर्मसार: 'दो थप्पड़' में 8 हैवानों के बीच गर्लफ्रेंड छोड़ भागा युवक, गैंगरेप

प्यार शर्मसार: 'दो थप्पड़' में 8 हैवानों के बीच गर्लफ्रेंड छोड़ भागा युवक, गैंगरेप

Highlightsलड़की रांची के ध्रुवा क्षेत्र में रविवार रात 10:30 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ टहल रही थी।उसे वहां युवकों के एक समूह ने रोक लिया और पुरुष मित्र की पिटाई कीइसके बाद युवक अपनी गर्लफ्रेंड को वहीं छोड़ कर भाग गयाबदमाशों ने पास की एक झाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया

रांची, 5 मार्च: झारखंड की राजधानी रांची में एक लड़की के साथ आठ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी आठ युवकों में से सात को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, "एक लड़की रांची के ध्रुवा क्षेत्र में रविवार रात 10:30 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ टहल रही थी। उसे वहां युवकों के एक समूह ने रोक लिया और पुरुष मित्र की पिटाई की, जिसके बाद वह वहां से भाग गया।"

पुलिस ने बताया, "लड़के उसे वहां पास की एक झाड़ी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।"

घटना के बाद पीड़िता को कुछ महिलाओं ने देखा, जो उसे पुलिस स्टेशन ले गईं। पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने घटना का ब्यौरा दिया और सूचना के आधार पर पुलिस ने सात युवकों की गिरफ्तारी की।

स्नातक में पढ़ने वाली पीड़िता यहां अपने एक संबंधी के पास रहती है।

Web Title: Ranchi: Gangrape with girl after her boyfriend fled leaving her alone, 7 arrested, 1 flee

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे