लाइव न्यूज़ :

रांचीः घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से पानी मांग कर पीया, पीने के बाद गले पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2022 19:47 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर के मार्ग संख्या चार पर स्थित एक मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वक्त बुजुर्ग महिला के पति घर से बाहर थे।आश्चर्यजनक रूप से नौकरानी को वारदात की भनक नहीं लगी।बुजुर्ग महिला के पति विजय कुमार सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक में डीजीएम रह चुके हैं।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसकर पहले 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालम्बिका सिन्हा से पीने के लिए पानी मांगा और फिर गले पर चाकू मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर के मार्ग संख्या चार पर स्थित एक मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बुजुर्ग महिला के पति घर से बाहर थे और उनके साथ सिर्फ घर की नौकरानी थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नौकरानी को वारदात की भनक नहीं लगी।

मारी गयी बुजुर्ग महिला के पति विजय कुमार सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक में डीजीएम रह चुके हैं। दंपति रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के 398 बी में रहता था। शुक्रवार के दिन दोपहर लगभग 2 बजे जैसे ही विजय सिन्हा घर पहुंचे, तो वह घर के एक कमरे में अपनी पत्नी को खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई देखकर चीख पड़े।

वह पत्नी को अस्पताल ले गये, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार, साइबर पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा और अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान दोनों हत्यारों की तस्वीर पुलिस को मिली गयी जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि दोपहर लगभग 12 बजे दो युवक घर का मुख्य द्वार खोल कर घर के अंदर आए और लगभग 50 मिनट घर में रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गए। जिस समय इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया, उस समय सिन्हा दंपति की नौकरानी 60 वर्षीय बसंती घर पर ही मौजूद थी। लेकिन उसे घटना की कथित तौर पर केाई भनक नहीं लगी।

जबकि हत्यारे लगभग 45 मिनट तक घर में मौजूद रहे। इतना ही नहीं सिन्हा के घर पर उन्होंने बैठकर मिठाई खाई और पानी भी पीया लेकिन इसकी भनक तक नौकरानी को नहीं लगी। रांची पुलिस की टीम सिन्हा दंपती की नौकरानी से पूछताछ कर रही है। साथ में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके घर में और कौन-कौन हैं।

सिन्हा दंपति का बेटा अमेरिका में और बेटी लंदन में कार्यरत हैं और विजय कुमार सिन्हा और मालम्बिका सिन्हा पिछले अनेक वर्षों से अशोक नगर रोड नंबर 4 स्थित आवास में निवास कर रहे थे। रांची की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ. उषा नाथ विजय सिन्हा की बहन हैं। मामले की जानकारी मिलने पर डॉ. उषा नाथ सहित अशोक नगर में रहने वाले कई पूर्व आइएएस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है उसे देखकर यह साफ पता चल रहा है कि उन्होंने हत्यारों के साथ कड़ा संघर्ष किया। लेकिन संघर्ष के दौरान दोनों हत्यारों में से किसी एक ने उनकी गर्दन पर चाकू से गहरा प्रहार किया जिससे उनकी गर्दन कट गयी, वहीं उनके एक हाथ को भी हत्यारों ने काट दिया था। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद के अनुसार कमरे की दो अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं, एक अटैची को भी खोला गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी किस उद्देश्य से वहां आये थे इसकी भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!