लाइव न्यूज़ :

रांचीः जंगल से महिला और उसके दो बच्चों के जले शव बरामद, पति अरेस्ट, अपने मायके के लिए घर से निकली थीं, तब से ही लापता

By भाषा | Updated: April 6, 2023 13:44 IST

खलारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि बुधवार को यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला और उसके दो बेटों के जले हुए शव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरसदा क्षेत्र की ममता देवी (25), उसके बेटों आर्यन (आठ) एवं यशराज (चार) के रूप में हुई है। मामले में उनके पति को गिरफ्तार किया गया है।जांच की जा रही है कि कहीं इन लोगों को आग लगाने से पहले मार तो नहीं दिया गया था।

रांचीःझारखंड के रांची जिले में जंगलों से एक महिला एवं उसके दो बच्चों के जले शव बरामद किये गये हैं और इस सिलसिले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। खलारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि बुधवार को यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला और उसके दो बेटों के जले हुए शव मिले हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान रामगढ़ जिले के बसाल थाना क्षेत्र के रसदा क्षेत्र की ममता देवी (25), उसके बेटों आर्यन (आठ) एवं यशराज (चार) के रूप में हुई है तथा इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। नैथानी ने कहा,‘‘ जांच की जा रही है कि कहीं इन लोगों को आग लगाने से पहले मार तो नहीं दिया गया था।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने ले लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ’’ पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बेटों के साथ तीन अप्रैल को लातेहार जिले के बालूमाठ स्थित अपने मायके के लिए घर से निकली थीं तब से ही वे लापता हैं।

पुलिस के अनुसार उसने बासल थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। नैथानी ने कहा, ‘‘प्राथमिक पूछताछ में हमने पाया कि पत्नी और पति के बीच कुछ विवाद थे। पत्नी के घर छोड़ने से पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसलिए पति से पूछताछ की जा रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली