लाइव न्यूज़ :

झारखंड भाजपा में हड़कंप, यौन शोषण में भाजपा सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू गिरफ्तार, भेजा जेल, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2021 21:40 IST

झारखंड भाजपा में बवाल मच गया है. भाजपा एमपी संजय सेठ के पीए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने आरोप लगा है कि उन्होंने कई बार मेरा शोषण किया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था.पुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है.

रांचीः झारखंड के रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू को एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महिला किसी काम के सिलसिले में उससे मिली थी. रांची में महिला थाना की पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. रांची के धुर्वा की रहने वाली एक महिला ने भाजपा सांसद संजय सेठ का पीए संजीव साहू के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था.

पुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी और महिला में पिछले दो साल से दोस्ती थी. इस वजह से दोनों अक्सर मिलते थे. महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी ने बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण किया है. आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया.

हालांकि महिला पहले से शादीशुदा है. महिला के घरवाले शुक्रवार को कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी को जेल भेजने के लिए हंगामा करने लगे. पुलिस ने महिला का बयान लिया और आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट भेज दिया. पुलिस आरोपी को कोर्ट भेज रही थी, उस वक्त कोतवाली थाना में कई लोग मौजूद थे.

इस वजह से पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ संजीव साहू को थाना से बाहर निकाला, ताकि उसकी पहचान न हो पाए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोरोना जांच कराया. उसके बाद पुलिस ने उससे जेल भेज दिया. वहीं, आरोपी संजीव साहू ने कहा कि वह शादीशुदा है. आरोप लगाने वाली महिला भी शादीशुदा है और दो बच्चों की मां. वह आरोप क्यों लगा रही है? यह समझ से परे हैं.

गिरफ्तारी के बारे में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर आरोप लगाने वाली महिला 2 साल पहले आई थी. उसके बाद पहचान हुई और मेरा मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगी. दोनों के बीच बात होने लगी. हालांकि इस मामले को लेकर रांची में रहने वाले कई प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया. लेकिन महिला आरोपी को जेल भेजने के अलावा कुछ नहीं चाहती थी. थानेदार को कई जगहों से फोन भी आया. लेकिन आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया.

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा