लाइव न्यूज़ :

ट्रेन का इंतजार कर रही थी, खाली डिब्बे में ले जाकर 22 वर्षीय महिला के साथ 42 वर्षीय सेना का जवान ने किया रेप, चीख-पुकार सुनकर दौड़े और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 15:31 IST

रांचीः 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी।बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में ड्यूटी के दौरान 22 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर हुई, जब महिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना का यह जवान रक्षा रसद ले जा रही एक ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।’’

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी जवान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उन्होंने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी बताया कि जवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और इस दौरान उसे कुछ चोटें भी आईं। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशझारखंडप्रयागराजरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा