लाइव न्यूज़ :

रांचीः ओडिशा से फुटबॉल मैच खेलकर लौट रही 15 वर्षीय लड़की के साथ 17 वर्ष के दो लड़कों ने गांव ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2022 15:07 IST

लड़की ने पुलिस को बताया, “रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खूंटी का एक लड़का, जिसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जानती थी, मुझसे मिलना चाहता था। वह शाम लगभग सात बजे एक दोस्त के साथ बाइक से सतरंजी मार्केट आया और मुझे अपने गांव ले गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देगांव में उसे एक घर में ले गए, जहां दोनों ने बलात्कार किया।लड़की ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में लगभग 17 वर्ष के दो लड़कों को पकड़ लिया गया है।

रांचीः झारखंड के रांची में एक लड़की से दो किशोरों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 15 वर्षीय एक लड़की सोमवार को ओडिशा में फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रही थी, तभी उसकी मुलाकात दो लड़कों से हुई।

 

लड़की ने पुलिस को बताया, “रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खूंटी का एक लड़का, जिसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जानती थी, मुझसे मिलना चाहता था। वह शाम लगभग सात बजे एक दोस्त के साथ बाइक से सतरंजी मार्केट आया और मुझे अपने गांव ले गया।’’ लड़की ने आरोप लगाया कि गांव में वे उसे एक घर में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद इस मामले में लगभग 17 वर्ष के दो लड़कों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि लड़की की चिकित्सा जांच कराई गई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने के दोषियों को 20-20 साल कैद

जींद स्थानीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने तथा जातिसूचक गालियां देने के जुर्म में दो दोषियों को 20-20 साल कैद और कुल 51,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषियों को दो-दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

साथ ही डीएलएसए को पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने को कहा है। पुलिस ने बताया कि घटना 29 मार्च, 2020 की है, और इस संबंध में मामला अगले दिन 30 मार्च को दर्ज किया गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों अमित और विक्रम के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ चंद्रहास की अदालत ने अमित व विक्रम को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और दोनों पर कुल 51,000 रुपये का जुर्माना लगाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा