लाइव न्यूज़ :

महिला को 'मौलाना साहब' से इलाज के बहाने ले गया युवक, पिस्तौल के दम पर किया बलात्कार

By भाषा | Updated: August 6, 2018 23:57 IST

महिला को बहला-फुसला ले गया युवक फिर पिस्तौल के बल पर किया बलात्कार

Open in App

रामपुर, 7 अगस्तःउत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला से पिस्तौल के बल पर कथित रूप से बलात्कार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने पहले महिला से दोस्ती की । करीबी बढने के बाद उसने यह घिनौनी हरकत की । अधिकारी ने कहा कि महिला को कोई बीमारी थी और आरोपी किसी ‘मौलाना साहब’ से उसका इलाज कराने के बहाने से उसे लेकर गया था।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के निर्देशों के बाद, सिविल लाइंस थाने में शनिवार रात को मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एक अन्य मामले में एक ग्राम प्रधान ने एक महिला को घर में अकेले पाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया।

एक अन्य मामले में, एक लड़की को अगवा करने की कोशिश के आरोप में कल एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़की उसके चंगुल से भागने में कामयाब रही जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना