लाइव न्यूज़ :

रामपुरः 17 वर्षीय बेटे अमन से सगाई, फोन पर बात करते हुए प्यार, 55 वर्षीय पिता शकील ने कर ली शादी, बहू बनने वाली थी, पत्नी बनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2025 15:02 IST

Rampur: अमन ने कहा कि पिता के व्यवहार पर शक होने लगा, अमन ने देखा कि शकील और आयशा के बीच नियमित रूप से फोन पर बातचीत होती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशकील ने परिवार को शादी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया। फोन की जांच की और पाया कि उसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री थी। मैंने शादी करने से इनकार कर दिया।

Rampur:उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक ऐसी महिला से शादी की है, जिसकी सगाई उसके 17 वर्षीय बेटे से हुई थी। यह घटना हाल ही में जिले के भोटा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बांसनागली गांव में हुई, लेकिन परिवार के दावों के बाद बृहस्पतिवार को इसका खुलासा हुआ। शबाना (45) ने कहा कि पिछले महीने उनकी बेटी की शादी के बाद से ही उनके पति शकील पास के गांव की 22 वर्षीय आयशा (बदला हुआ नाम) से अक्सर बात कर रहे थे। पूछताछ करने पर शकील ने परिवार को बताया कि वह आयशा की शादी अपने बेटे अमन (बदला हुआ नाम) से तय कर रहा है, जो अभी नाबालिग है। परिवार ने शुरू में आर्थिक तंगी और अमन की उम्र का हवाला देते हुए इसका विरोध किया, लेकिन शकील ने परिवार को शादी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया।

हालांकि, अमन ने कहा कि उसे अपने पिता के व्यवहार पर शक होने लगा, क्योंकि अमन ने देखा कि शकील और आयशा के बीच नियमित रूप से फोन पर बातचीत होती रहती हैं। अमन ने कहा, "एक बार मैंने उनके (शकील) फोन की जांच की और पाया कि उसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री थी। इसके बाद मैंने शादी करने से इनकार कर दिया।"

शबाना ने बताया कि पिछले हफ्ते, शकील काम के बहाने दिल्ली चला गया और बाद में शकील ने परिवार को फोन करके बताया कि उसने आयशा से शादी कर ली है। शबाना ने कहा, "जो महिला मेरी बहू बनने वाली थी, वह अब मेरे पति की पत्नी बन गई है।" इस मामले की इलाके में काफी चर्चा हो रही है,

लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक इस सिलसिले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। भोटा के थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा, "हमें इस घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।" राठौर ने कहा कि अगर कोई पीड़ित पक्ष आगे आता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा